रायपुर महापौर एवं पार्षद चुनाव- 15 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी मतगणना

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर महापौर एवं पार्षद चुनाव के लिए मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके पश्चात् साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है।
स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *