मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे को जीत मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
श्रीमती दीप्ति दुबे ने कहा कि नगर विकास से संबंधित मामलों पर श्रीमती चौबे को मेरा हर प्रकार से सहयोग रहेगा। आने वाले समय मे रायपुर के विकास के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी खड़ी नजर आऊंगी। एक साइकोलॉजिस्ट होने के नाते चुनाव प्रचार के दौरान मैंने लाखों लोगों से मिलकर उनकी भावनाओं को समझा है जिसे मैं श्रीमती चौबे के साथ शेयर करूंगी। श्रीमती दुबे ने कहा कि रायपुर की जनता का फैसला मुझे शिरोधार्य है। आत्ममंथन कर आने वाले दिनों में जनता के बीच जाकर अपनी कमियों को पता लगाऊंगी। रायपुर शहर के विकास के लिए मेरे पास ब्लू प्रिंट तथा रोड मैप है, इसे मैं जरूर समय-समय पर सामने रखती रहूंगी।

