मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ सरकार के 2025-26 प्रस्तावित बजट के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सूझाव दिए।
ज्ञापन में उल्लेखित सूझाव इस प्रकार हैं-
• प्रदेश के पारंपरिक बाजारों के जीर्णोद्धार हेतु उचित कदम उठाए जाएं।
• प्रदेश के सभी जिलों में राजधानी स्थित डूमरतराई व बिलासपुर स्थित व्यापार विहार की तर्ज पर थोक बाजारों का निर्माण किया जाए।
• रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर का निर्माण त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
• नवीन, फुटकर बाजारों का निर्माण किया जाए।
• इज ऑफ़ डुईंग बिजनेस के तहत वन स्टेट वन लाइसेंस नीति लागू हो।
• जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के निर्माण को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
• ग्वालियर मेले के तर्ज पर प्रति वर्ष ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाए।
• यूजर चार्ज से सम्बंधित विसंगतियों को दूर कर इसे युक्तियुक्त किया जाए।
• चेम्बर के प्रदेश कार्यालय के लिये राजधानी रायपुर में रियायती दर पर भूमि उपलब्ध की जाए।
• प्रदेश में मंडी शुल्क पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए।
• व्यवसायी एवं व्यापारियों के लिए इंश्योरेंस/पेंशन सम्बन्धी नीति बनाई जाए।
• प्रदेश के समस्त जिलों में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की जाए।
• सरकार के पास उपलब्ध स्थानों का उचित प्रयोग जन उपयोगी सुविधाओं के लिए हो।