मिसाल न्यूज़
रायपुर। नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। निर्वाचित पार्षदगणों की भी शपथ हुई।
सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में अंदर बाहर मिलाकर 3 हजार से अधिक लोग मौजूद थे। शपथ से पहले छत्तीसगढ़ की जानी-मानी लोक कलाकार आरू साहू एवं उनकी टीम ने मधुर गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शपथ कलेक्टर गौरव सिंह ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर उप मुख्यमंत्री व्दय अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व महापौर व्दय श्रीमती किरणमयी नायक एवं प्रमोद दुबे, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुंर, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व रायपुर जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी वर्मा विराजमान थे। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा , मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष मिश्रा ने किया।
इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड 1 संदीप साहू, वार्ड 2 भगत राम हरवंश, वार्ड 3 डाॅ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 4 नंदकिशोर साहू, वार्ड 5 अंबिका साहू, वार्ड 6 खगपति सोनी, वार्ड 7 खेम कुमार सेन, वार्ड 8 सावित्री धीवर, वार्ड 9 गोपेश कुमार साहू, वार्ड 10 देवदत्त द्विवेदी, वार्ड 11 मोहन कुमार साहू, वार्ड 12 श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड 13 महेन्द्र खोडियार, वार्ड 14 सूर्यकांत राठौड़, वार्ड 15 राजेश कुमार देवांगन, वार्ड 16 गज्जू साहू, वार्ड 17 परमिला बल्ला राम साहू, वार्ड 18 सोहनलाल साहू, वार्ड 19 प्रीतम सिंह, वार्ड 20 अमन सिंह ठाकुर, वार्ड 21 गायत्री सुनील चंद्राकर, वार्ड 22 मीना ठाकुर, वार्ड 23 रोनिता प्रकाश जगत, वार्ड 24 दीप मनीराम साहू, वार्ड 25 भोलाराम साहू, वार्ड 26 रामहिन कुर्रे, वार्ड 27 अवतार सिंह बागल, वार्ड 28 श्रीमती कृतिका जैन, वार्ड 29 कैलाश बेहरा, वार्ड 30 राजेश गुप्ता, वार्ड 31 पुष्पा रोहित साहू, वार्ड 32 प्रभा विश्वकर्मा, वार्ड 33 प्रदीप कुमार वर्मा, वार्ड 34 आकाश तिवारी, वार्ड 35 शेख मुशीर, वार्ड 36 श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, वार्ड 37 दीपक जायसवाल, वार्ड 38 आनंद अग्रवाल, वार्ड 39 सुमन अशोक पाण्डेय, वार्ड 40 आशु चंद्रवंषी, वार्ड 41 सरिता आकाश दुबे, वार्ड 42 अम्बर अग्रवाल, वार्ड 43 अजय साहू, वार्ड 44 मुरली शर्मा, वार्ड 46 संजना हियाल, वार्ड 47 संतोष कुमार साहू, वार्ड 48 महेश कुमार ध्रुव, वार्ड 49 डाॅ. अनामिका सिंह, वार्ड 50 गायत्री नौरंगे पिंकी, वार्ड 51 रेणु जयंत साहू, वार्ड 52 विनय पंकज निर्मलकर, वार्ड 53 मनोज जांगड़े, वार्ड 54 सुषमा तिलक साहू, वार्ड 55 विनय प्रताप सिंह ध्रुव, वार्ड 56 सचिन बी मेघानी, वार्ड 57 अमर गिदवानी, वार्ड 58 स्वप्निल मिश्रा, वार्ड 59 अंजली गोलछा जैन, वार्ड 60 रमेश सपहा, वार्ड 61 रवि सोनकर (चन्द), वार्ड 62 बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड 63 प्रमोद कुमार साहू, वार्ड 64 मनोज वर्मा, वार्ड 65 जयश्री नायक, वार्ड 66 कृष्णा सोनकर (बब्बी), वार्ड 67 ममता सोनू तिवारी, वार्ड 68 दुर्गा यादराम साहू, वार्ड 69 महेन्द्र अवसर, वार्ड 70 अर्जुन उर्फ अरूण कुमार यादव
झलकियां
0 महापौर समेत आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग मंच बना था और पार्षदों के लिए अलग मंच
0 रायपुर के पूर्व महापौर सुनील सोनी समेत श्रीमती किरणमयी नायक एवं प्रमोद दुबे मंच पर मौजूद थे, वहीं एक अन्य पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही
0 70 में से 69 पार्षदों की शपथ हुई। नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती अर्जुमन ढेबर शपथ लेने नहीं पहुंच पाईं। अर्जुमन ढेबर पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी हैं
0 शपथ ग्रहण के बाद शाम को अर्जुमन ढेबर ने बयान जारी कर कहा कि पारिवारिक समारोह में शहर से बाहर होने के कारण आज शपथ नहीं ले पाई। 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर शपथ लूंगी
0 शपथ लेते ही अधिकांश भाजपा पार्षद जय श्रीराम एवं जय श्रीकृष्णा का उद्घोष करते नजर आए