मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज 2025 के चुनाव हेतु जय व्यापार पैनल ने मुख्य चुनाव संचालक मनमोहन अग्रवाल को नियुक्त किया है। साथ ही चुनाव सह संचालक की नियुक्ति भी की हैं। उल्लेखनीय है कि मनमोहन अग्रवाल के पिता स्व. महावीर अग्रवाल छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी पहचान समाजवादी नेता के रूप में भी थी।
जय व्यापार पैनल ने मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली जी को पत्र जारी कर जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक एवं सह संचालक की जानकारी दी। जय व्यापार पैनल से जितेन्द्र दोशी एवं श्री विक्रम सिंहदेव ने बताया कि जय व्यापार पैनल से पत्राचार करने हेतु पैनल के मुख्य चुनाव संचालक एवं सह संचालक जो नियुक्त किए गए हैं निम्नानुसार हैं- मनमोहन अग्रवाल मुख्य चुनाव संचालक, नरेन्द्र दुग्गड़ चुनाव सह संचालक, गार्गी शंकर मिश्रा चुनाव सह संचालक, विनय बजाज चुनाव सह संचालक एवं कैलाश खेमानी चुनाव सह संचालक।