मिसाल न्यूज़
रायपुर। विधानसभा में आज भाजपा विधायक रिकेश सेन के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सुपेला हॉस्पिटल को 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाएगा।
प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रिकेश सेन की ओर से सवाल था कि सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ दुर्ग हाउसिंग बोर्ड, औद्यौगिक क्षेत्र कालोनी व जवाहर नगर भिलाई जिला-दुर्ग में क्या नवीन चिकित्सालय खोलने का प्रस्ताव है? यदि हाँ तो कब तक नवीन 100 बिस्तर चिकित्सालय का निर्माण किया जायेगा? क्या सुपेला हॉस्पिटल को 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाएगा? स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं स्वयं दो बार सुपेला हॉस्पिटल जा चुका हूं। वहां 184 पदों पर भर्ती की गई है। आने वाले समय में उसे 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाएंगे। सुपेला हॉस्पिटल का छत का निर्माण घटिया पाया गया। उसे तोड़कर दोबारा बनाने का आदेश दिया गया है।