नगर निगम सभापति सूर्यकांत ने विनोद कुमार शुक्ल का घर पहुंचकर किया सम्मान… आशीर्वाद लिया…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर आज नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने उनके शैलेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें बुके देकर बधाई दी और आशीर्वाद लिया। सभापति राठौड़ ने शाल और श्रीफल से शुक्ल को सम्मानित भी किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा उपस्थिति थीं। सभापति ने कहा कि रायपुर निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार शुक्ल जी न सिर्फ रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य अपितु राष्ट्र के साहित्य गौरव पुरूष हैं। उन्होंने रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य का साहित्य जगत में निरन्तर गौरव बढ़ाया है। उनके साहित्य सृजन से युवाओं को सदैव साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी। इस दौरान विनोद कुमार शुक्ल परिवारजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *