साधना प्रमोद साहू निगम जोन 3 अध्यक्ष बनीं… महापौर एवं सभापति ने दी बधाई…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक 3 अध्यक्ष का चुनाव आज हुआ। भाजपा पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद साहू निर्विरोध जोन अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

श्रीमती साधना साहू कालीमाता वार्ड से पार्षद हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल में उनके पति प्रमोद साहू भी कालीमाता वार्ड से पार्षद थे और वह भी जोन 3 से ही अध्यक्ष थे। निर्वाचन प्रक्रिया जोन 3 कमिश्नर विवेकानंद दुबे ने संपन्न कराई। श्रीमती साहू के अध्यक्ष बनने के बाद जोन क्रमांक 3 में  महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, शंकर नगर पार्षद राजेश कुमार गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राम प्रजापति, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव सहित जोन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जोन दफ्तर में गाजे – बाजे की धुन के बीच आतिशबाजी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *