सुशासन तिहार 2025- तीसरे दिन विधायक एवंं महापौर ने किया डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में शिविर का अवलोकन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत आज तीसरे दिन विधायक सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन क्रमांक 5 के तहत डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड और भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए जा रहे शिविर का अवलोकन किया।

विधायक सुनील सोनी ने विधायक निधि मद से 4 नागरिकों दाऊलाल साहू,गोपीचंद हेमने, विनोद कुमार देवांगन,गणेश राम साहू को 3- 3 लाख रूपये का धनादेश आर्थिक सहायता के रूप में प्रदत्त किया। नगर निगम वार्ड पार्षद श्रीमती सोनू ममता तिवारी और श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विधायक और महापौर ने सुशासन तिहार के शिविर में मांगें और जन समस्याएं लेकर पहुंच रहे आमजनों से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली। नगर निगम जोन 5 के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 5 वार्डों महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड, पण्डित वामन राव लाखे वार्ड, डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड में लगाए गए सुशासन तिहार शिविर का विधायक एवं महापौर ने अवलोकन किया। इस दौरान नगर निगम एमआई सी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर ( बब्बी), श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्रीमती दुर्गा यादराम साहू की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *