वंदे मातरम् मित्र मंडल की टीम मिली उप मुख्यमंत्री से… लव जेहाद तथा धर्मांतरण के खिलाफ प्रभावी कानून बनाने की मांग…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। वंदे मातरम् मित्र मंडल का प्रतिनिधि मंडल आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनके आवास पर मिला। लव जेहाद तथा धर्मांतरण के खिलाफ तत्काल प्रभावी कानून बनाने की मांग रखी गई।

प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में एक गंभीर समस्या बन चुका है। इससे छत्तीसगढ़ में वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो रही है।परिवार टूट रहे हैंं। सद्भावना खंडित हो रही है। लव जेहाद का अलग खतरा बना हुआ है। गृहमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र धर्मांतरण को लेकर एक बड़ा कानून आने वाला है।

मित्र मंडल ने मांग की कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार लाउड स्पीकर पर ध्वनि की मात्रा दिन में 55 डेसीबल एवं रात में 45 डेसीबल निर्धारित की जाए। वर्तमान में छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं जिससे पढ़ाई में कठिनाई होती है। हृदय रोग एवं अन्य रोग से पीड़ित लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधि मंडल में वंदे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन समेत प्रदीप देशपांडे, जय सिंह चंदेल, सौरभ दुबे, रायपुर संयोजक  राजीव कुमार रिछारिया, एस.के. जैन, सुनीता पाठक, पार्थो मुखर्जी, क्षमा सिंह एवं पीकेएस चंदेल शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *