स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड अध्यक्ष का पदभार ग्रहण… मुख्यमंत्री ने कहा- निगम सभापति व आरडीए अध्यक्ष रहे चुके संजय श्रीवास्तव बेहद अनुभवी…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया। 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। मुझे गर्व होता है यह बताते हुए कि डॉ सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में जो पीडीएस व्यवस्था बनाई गई। वह आज पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस व्यवस्था है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेहद अनुभवी हैं। रायपुर नगर निगम में सभापति और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने निभाया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह कॉर्पाेरेशन सिर्फ एक संस्था नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। यह एकमात्र निगम है जो प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता से जुड़ा हुआ है। राशन की एक-एक दुकान की मॉनिटरिंग, वेयर हाउस की निगरानी, समय पर जन-जन तक खाद्यान्न सप्लाई सुनिश्चित करने तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इसकी है।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायकगण धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, पुन्नूलाल मोहले, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, राजेश अग्रवाल, अनुज शर्मा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नंदे साहू, भूपेंद्र सवन्नी, रामप्रताप सिंह, राजा पांडेय, केदार गुप्ता, लोकेश कावड़िया, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अमित चिमनानी, संदीप शर्मा, रमेश सिंह ठाकुर, सुश्री मोना सेन, श्रीमती शालिनी राजपूत, चंद्रहास चंद्रकार, सलीम राज, ध्रुव कुमार मिर्घा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अनुराग सिंह देव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *