चर्चों में गुड फ्राइडे मना… प्रभु यीशु की सात वाणियों पर मनन…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रभु यीशु के मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को संजीदगी के साथ मनाया गया। चर्चों के पवित्र स्थान काले वस्त्रों से ढाँक दिये गए थे। इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता के पारंपरिक संस्कार के रूप में जुलूस आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर की अगुवाई में निकाला। प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में मसीही शामिल हुए।

गुड फ्राइडे पर सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर में डीकन एमआर पतारस, बिलीवर्स चर्च में पास्टर संदीप लाल , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा में पास्टर अब्राहम दास, ग्रेस चर्च में पादरी एच तिमोथी सेंट मैथ्यूज़ चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम की अगुवाई में आराधना हुई। सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर में सीएनआई के डिप्टी मॉडरेटर बिशप मनोज चरण अमृतसर और छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार विशेष आराधना में शामिल हुए। बिशप चरण ने सात वचनों की व्याख्या की।गुड फ्राइडे की आराधना में सार्व भौमिक प्रार्थना बिशप सुषमा कुमार ने की। सुसमाचार का पाठ रेव रेंड सुनील कुमार, धर्मशास्त्र का पाठ जॉन राजेश पॉल और प्रवीण जेम्स, रुचि धर्मराज, आशा जोसेफ, पर्सिस सैमुअल, सेवियो जॉन अनीता कुमार तथा उत्तर वादी पाठ पादरी सुशील कुमार ने पढ़ा। बेन जुशुआ लॉरेंस और उनके भाई, महिमा फ़्रांसिस सिस्टर्स, संगीता सैमुअल और डीके दानी ने विशेष गीत गए।

ईस्टर पर सनराइज सर्विस रविवार को सुबह 5 बजे कब्रिस्तान में होगी। इसके बाद ईस्टर आराधना कैथेड्रल में सुबह 9 बजे होगी। सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, वीजी फादर सबास्टियन पी और फ़ादर जॉन जेवियर पवित्र मिसा संस्कार संपन्न कराया। गुड फ्राइडे पर क्रूस का रास्ता जुलूस अपरान्ह 3 बजे होली क्रॉस प्राइमरी स्कूल से कैथेड्रल तक निकलेगा। फिर मिडनाइट तक आराधना हुई। ईस्टर सर्विस शनिवार रात 11 बजे और रविवार सुबह 8 बजे। मारथोमा चर्च शांति नगर में रेवरेंड सेंजो पी. वर्गीस (विकार जनरल)की अगुवाई में गुड फ्राइडे की आराधना सुबह 9 बजे हुई। ईस्टर आराधना सुबह 5 बजे होगी। सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स चर्च (दूरदर्शन केंद्र के पास) में फादर के. ऑई वर्गीस ने गुड फ्राइडे अराधना सुबह 8 बजे ली।ईस्टर की अराधना शनिवार शाम 7 बजे होगी।

शनिवार को सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रार्थना श्रृंखला होगी। ईस्टर पर युवा सभा द्वारा शाम छह बजे से सेंट पॉल्स कैथेड्रल परिसर में ईस्टर मेले का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *