रायपुर। पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा भारत के कश्मीर पहलगांव के आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों के मौत के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने जिस प्रकार शौर्य का प्रदर्शन किया तथा लाहौर, कराची एवं रावलपिंडी में घुसकर पाकिस्तान के एयरबेस को जिस तरह तबाह किया गया उससे प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। इस खुशी में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ ने सुंदर कांड का पाठ कर हनुमानजी की पूजा अर्चना कर लड्डू का प्रसाद बांटा। वहीं सेना के तेज बल पराक्रम में वृद्धि की कामना करते हुए विश्व में भारत का नाम ऊंचा रहने की कामना की।
सरयूपारीण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी दास की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि रामायण में उल्लेखित पंक्ति” जे मोहि मारा तेंही मै मारेंव”को चरितार्थ करते हुए भारतीय सेना ने भगवान हनुमानजी के बताए मार्ग पर चलते हुए आतताइयों को सजा दी। भारतीय परम्परा पहले हमले की नहीं है लेकिन कोई हमला करे तो मौत के घाट उतारने के लिए भी संकल्पित हे। तत्पश्चात् सुंदर कांड का पाठ सामूहिक रूप से सर्व कैलाश तिवारी, राममूर्ति तिवारी आर एल द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी ,डॉ सुरेश शुक्ला,राजेंद्र शर्मा, प्रवीण चौबे , संगमलाल त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा, शैलेश शर्मा, शिव प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मण मिश्र, आनंद पांडे, डॉ अजय त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, सतीश त्रिपाठी, अभय तिवारी, संतोष शुक्ला, आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी, के एन तिवारी, प्रवक्ता संजय तिवारी सहित अन्य लोगों ने किया। अंत में भारत की शानदार विजय पर लड्डू बांटे गए एवं प्रसन्नता का इजहार किया गया।