‘मोर छंइहा भुंईया-2’ की कहानी जहां पर हुई थी खत्म वहीं से शुरु होगी ‘पार्ट-3’

मिसाल न्यूज़

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सतीश जैन की फ़िल्म ‘मोर छंइहा भुंईया- 3’ सोलह मई को पूरे छत्तीसगढ़ के सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होने जा रही है। ‘मोर छंइहा भुंईया-2’ की कहानी जहां पर खत्म हुई थी वहीं पर ‘छंइहा भुंईया-3’ की कहानी शुरु होगी। ‘पार्ट-3’ के गाने पहले ही धूम मचा चुके हैं।

डायरेक्टर सतीश जैन बताते हैं ‘मोर छंइहा भुंइया-  3’ एक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें एक्शन है और मधुर गीत-संगीत भी। 3 नायकों मन कुरैशी, दीपक साहू और लक्षित झांझी की तिकड़ी नजर आएगी। नायिकाएं हैं एल्सा घोष, दीक्षा जायसवाल, ऋचा दीक्षित एवं इशिका यादव। नितिन ग्वाला, क्रांति दीक्षित तथा धर्मेंद्र चौबे नेगेटिव किरदार में नज़र आएंगे। अन्य प्रमुख कलाकार प्रकाश अवस्थी, सुरेश गोंडाले, मनोज जोशी, अंजली सिंह, सुमित्रा साहू, संजय महानंद, पूरन किरी, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, विवेक चंद्रा, शीतल शर्मा एवं छोटेलाल साहू हैं। सह-निर्माता ललित सिन्हा और कार्यकारी निर्माता आलेख चौधरी हैं।  सह निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया हैं।  छायांकन सिद्धार्थ सिंह का है। संगीत सुनील सोनी ने दिया है। गीत स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया, सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी ने लिखे हैं। गीतों के लिए आवाजें दी है जान-माने सिंगर सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, मनोज वर्मा, गोरेलाल बर्मन, अनुपमा मिश्रा, मोनिका वर्मा, कंचन जोशी एवं चंपा निषाद ने। म्यूजिक अरेंजमेंट प्रफुल्ल बेहेरा का है। कोरियोग्राफी चंदन दीप ने की है। एक्शन कुन्ड्राथुर एस बाबू का है। संपादन तुलेन्द्र पटेल ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *