मिसाल न्यूज़
बिलासपुर। आगामी 24 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का 150 सदस्यों का दल तुर्किस्तान की यात्रा पर जाने पूरी प्लानिंग कर चुका था। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद दल का मन बदल गया। दल ने अब वियतनाम जाना तय किया है।
बिलासपुर में एक हुई अग्रवाल संगठन की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल एवं विदेश यात्रा संयोजक राजेंद्र अग्रवाल राजू ने कहा कि जिस देश ने परोक्ष या अपरोक्ष रूप से पाकिस्तान को सपोर्ट किया है, ऐसे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में हम कोई योगदान नहीं देंगे। न तो हम तुर्किस्तान की यात्रा करेंगे बल्कि और कोई जाने वाले होंगे उन्हें भी हम सचेत करेंगे कि वे न जाएं। संगठन का 150 सदस्यों का यह दल अब तुर्किस्तान की बजाय वियतनाम की यात्रा करेगा।
यात्रा के सह संयोजक सुरेश मंगल बिल्हा ने विस्तृत रूप से बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने एक राय होकर घोषणा की कि अब यह शैक्षणिक टूर तुर्किस्तान नहीं जावेगा। हम सभी इस वर्ष वियतनाम जाएंगे।

