मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर निगम के जोन 8 दफ्तर में उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की।
कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत के दौरान महापौर ने कहा कि जोन 8 में हुई घटना वाकई निंदनीय एवं शर्मनाक है। उन्होंने प्रतिनिध मंडल को आश्वस्त किया किया कि शीघ्र जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों पर जमानतीय धाराओं के स्थान पर गैर जमानतीय धाराएं लगाकर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। महापौर मिलने गए नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के प्रतिनिधि मण्डल में संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष मोहित दर्रो, श्याम सोनी, निगम अपर कमिश्नर विनोद पाण्डेय,जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, अन्य जोनों के कमिश्नर अरुण ध्रुव, विवेकानंद दुबे, खीरसागर नायक, उपायुक्त रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (सीनियर), अंशुल शर्मा (जूनियर) तथा संघ के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।