सभापति सूर्यकांत राठौर 17 जुलाई को दिल्ली में ग्रहण करेंगे स्वच्छ शहर का मिनिस्टीरियलअवॉर्ड

मिसाल न्यूज़

रायपुर। रायपुर नगर निगम को मिले स्वच्छ शहर का मिनिस्टीरियल अवॉर्ड को ग्रहण करने सभापति सूर्यकांत राठौर आज सुबह दिल्ली रवाना हुए। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अवॉर्ड सेरेमनी 17 जुलाई को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित है। समारोह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में रायपुर नगर निगम का स्वच्छ शहर के मिनिस्टीरियल अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। सभापति सूर्यकांत राठौड़ के साथ नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, नगर निगम अपर कमिश्नर व्दय राजेंद्र गुप्ता एवं विनोद पाण्डेय, नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कङू, विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा और सूरज चंद्राकर भी अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यह टीम 18 जुलाई को संध्या रायपुर वापस लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *