मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता साहित्यकार डॉक्टर खूबचंद बघेल को उनकी 125 वीं जयंती स्वाभिमान दिवस पर नगर निगम ने याद किया। नवीन मार्केट फूल चौक स्थित मूर्ति स्थल पर रखे गए पुष्पांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद व्दय अजय साहू एवं आनंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

