मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज नगर निगम के जोन 5 कार्यालय पहुंचकर 5 के वार्डों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
सोनी ने जोन 5 अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था देने कहा कि आमजनों को सफाई, पेयजल, सड़क बत्ती, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड के लिए इधर – उधर भटकना ना पड़े। उनके छोटे – मोटे काम जोन कार्यालय में आवेदन देने पर शीघ्र हो जाएं। विधायक ने कहा कि आमजनों द्वारा सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट आदि आवश्यक कार्यों हेतु की गई सभी जनशिकायतों का समाधान तत्काल किया जाए। आमजनों से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित निराकरण में कोई भी लापरवाही और हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा। सोनी ने अधिकारियों को पार्षदगणों से समन्वय बनाकर नए विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव शीघ्र बनाकर भेजा जाना सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, पार्षद बब्बी सोनकर, श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, आशु चंद्रवंशी, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा उपस्थित थे।

