केन्द्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए राजधानी रायपुर में कांग्रेस का धरना… भूपेश बघेल हुए शामिल…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर अपने संबोधन में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। धरने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन राजीव गांधी चौक के सामने 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। धरने मेें शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का स्वतंत्र होना जरूरी है,परंतु भाजपा सरकार इन संस्थाओं को अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए औजार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो कि संविधान और लोकतंत्र दोनों के खिलाफ है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही और ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ देश भर में आवाज बुलंद करती रहेगी। कल दूसरा दिन होगा, जिसमें और अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिशें बंद नहीं की जाती।

धरना प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, मदन तालेड़ा, सुशील आनंद शुक्ला, कुलदीप जुनेजा, एजाज ढेबर, प्रमोद चौबे,  श्री कुमार मेमन, सुरेश ठाकुर, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डे, दिनेश ठाकुर, प्रशांत ठेंगड़ी, नवीन चंद्राकर, देव कुमार साहू, जी श्रीनिवास, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, धनंजय ठाकुर, सतनाम पनाग, आकाश तिवारी, गावेश साहू, बंशी कन्नौजे, विनोद कश्यप, ममता राय, गंगा यादव, अमित शर्मा, माधव छुरा, अविनय दुबे, बाकर अब्बास, कमलेश नथवानी एवं पुष्पराज वैध शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *