सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

मिसाल न्यूज़

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज  महिला मंडल ने भाठागांव रिंग रोड स्थित तुलसी भवन में मातृ शक्तियों का सावन उत्सव आयोजित किया। इस अवसर  पर  श्रृंगार प्रतियोगिता में श्रीमती अनिता दुबे ने 19 हरे रंग की वस्तुओं का शृंगार कर पहला स्थान प्राप्त किया।

सावन उत्सव में कुर्सी दौड़,संगीत प्रतियोगिता, शृंगार दर्शन एवं भजन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया,जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने सभी को सावन उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मातृ शक्ति भी सामने आकर समाज की गतिविधियों कोआगे बढ़ाने की दिशा में पहल करे। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम शुक्ला, कुसुम त्रिपाठी, मीनाक्षी तिवारी, किरण तिवारी, ममता तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, डॉ अभिलाषा शुक्ला, वंदना मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, सविता शुक्ला, संगीता तिवारी, संगीता मिश्रा, अरुणा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, नीत शुक्ला, सुमित्रा मिश्रा, कीर्ति तिवारी, शशि मिश्रा, सविता पांडे, ममता तिवारी एवं अपर्णा तिवारी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *