अम्बूजा मॉल के सामने हो रहा था बड़ा अवैध निर्माण… नगर निगम ने तोड़ गिराया…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधानसभा रोड पर अम्बूजा मॉल के सामने नगर निगम की बिना अनुमति के  लगभग 600 वर्ग  फीट का अवैध निर्माण हो रहा था। निगम ने आज उसे तोड़ गिराया। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (सीनियर), सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में यह तोड़फोड़ की कार्यवाही हुई। नगर निगम ने इस अतिरिक्त निर्माण पर निर्माणकर्ता को 3 नोटिस भी भेजा था, जिसकी उसने परवाह नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *