गोगांव में नाली पर हुए अवैध निर्माण को निगम ने तोड़ गिराया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम ने आज गोगांव मुख्य मार्ग में नाली के ऊपर कब्जा जमाकर किये गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की। गोगांव मुख्य मार्ग में नाली पर कब्जा कर किये गये अवैध निर्माण के चलते मार्ग में बारिश में जलभराव की समस्या हो रही थी। इसे दूर करने नगर निगम के जोन 1 की नगर निवेश विभाग की टीम ने अवैध निर्माण को तोड़ गिराया। निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा की उपस्थिति में यह कार्यवाही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *