मिसाल न्यूज़
रायपुर। डंगनिया पानी टंकी का वाल्व अचानक खराब होने पर दो दिनों तक शहर के बड़े इलाके में जलआपूर्ति प्रभावित रही। वाल्व ठीक होने का बाद अब पानी की सप्लाई होने लगी है। टंकी का बटरफ्लाई वाल्व तकनीकी रूप से खराब होने के कारण दो दिनों तक पानी की त्राहि-त्राहि मची रही। वाल्व सुधार कार्य का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त पाईप लाईन को सुधार का काम रात भर चला। जोन क्रमांक 5 और जल विभाग की टीम द्वारा सुधार का कार्य लगातार जारी रहा। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने अधिकारियों से जानकारी लेकर मॉनिटरिंग की और आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल अनिवार्य सेवा है। अगली बार जब पेयजल समस्या आए तो वहां तत्काल सुधार कार्य पर तकनीकी रूप से दक्ष अमले की ड्यूटी लगाई जाए। ताकि पेजयल समस्या का त्वरित समाधान हो और नागरिकों को राहत शीघ्र मिले।

