स्वच्छता मिनिस्ट्रीयल अवार्ड पाने वाला रायपुर नगर निगम बिलासपुर में सम्मानित… मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के हाथों मीनल, सूर्यकांत व विश्वदीप ने ग्रहण किया सम्मान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वच्छता हेतु मिनिस्ट्रीयल अवार्ड पाने वाला रायपुर नगर निगम आज बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों सम्मानित हुआ। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर एवं निगम कमिश्नर विश्वदीप ने सम्मान ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज बिलासपुर में स्वच्छता संगम 2025 का आयोजन किया गया था।  इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को गौरव दिलवाने वाले नगरीय निकायों को मंच से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में मेट्रो सिटीज श्रेणी में 11996 अंकों के साथ चौथा रैंक प्राप्त हुआ। रायपुर शहर गार्बेज फ्री सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार रैंकिंग प्राप्त शहर है। रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मिनिस्ट्रीयल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बिलासपुर में हुए कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के अधिकारीगण क्रमशः स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश कडु, विशेषज्ञ सूरज चंद्राकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *