रायपुर आर्ट लिटरेचर फ़िल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत होने वाली ‘द फर्स्ट फ़िल्म’ को नेशनल अवार्ड

मिसाल न्यूज़

रायपुर।  प्रतिष्ठित रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड पाई शार्ट फ़िल्म “The First Film” (द फर्स्ट फ़िल्म)  ने 71 वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड में भी बाज़ी मारी है। पीयूष ठाकुर द्वारा डायरेक्ट की गई इस बेहतरीन फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म की शूटिंग भी रायगढ़ में ही की गई है।

रायपुर आर्ट, लिटरेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला और फेस्टिवल क्यूरेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने बताया कि 71 वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड में “The First Film ” को Non-Feature Category में बेस्ट डायरेक्शन के लिए पीयूष ठाकुर तथा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए प्रनील देसाई को चुना गया है। यह हमारे फेस्टिवल सहित छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व की बात है। प्रीति उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही राजधानी रायपुर में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग फ़िल्म प्रेमियों के लिए रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *