मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयन्ती वर्ष पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर निगम संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज साईकलिस्ट हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ।
साईकलिस्ट नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने से रवाना होकर सिटी कोतवाली चौक, चिकनी मन्दिर, रवि भवन, जयस्तम्भ चौक, जवाहर मार्केट, गाँधी मैदान, रंग मन्दिर होते हुए वापस निगम मुख्यालय भवन पहुंचे। साईकलिस्ट को नगर निगम संस्कृति विभाग की कार्यक्रम समन्वयक सुश्री निष्ठा जोशी ने सिटी कोतवाली, चिकनी मन्दिर, रवि भवन, जवाहर बाजार, गाँधी मैदान एवं रंग मन्दिर के ऐतिहासिक महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी। सभी साईकलिस्ट को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

साईकलिस्ट हेरिटेज वॉक में प्रमुख रूप से नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी केदार पटेल, निगम उपायुक्त एवं निगम नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजलि शर्मा तथा जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव की सक्रिय सहभागिता रही।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देशानुसार यह आयोजन हुआ।

