मिसाल न्यूज़
रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की बैठक हुई। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष युगल गौतम (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता राजेश पांडिया एवं श्वेता शर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया।
कार्यकारिणी बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में पार्टी के विस्तार के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे और आम जनता को पार्टी के उद्देश्य एवं विचार धारा से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ युगल गौतम के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रधान महासचिव दिव्या यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित हुए। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (जे.एम.एस.) के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी भरत सोनी ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।