मिसाल न्यूज़
रायपुर। 6 सितम्बर अनंत चतुर्दशी से खारून नदी के किनारे महादेवघाट में निर्मित विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरु हो जाएगा। विसर्जन झांकियां 8 सितम्बर को निकलेंगी। झांकियां शारदा चौक से प्रारंभ होंगी, जहां उन्हें नंबर दिया जायेगा। झांकियां शारदा चौक से जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखे नगर चौक, सुन्दर नगर, महादेव घाट रिंगरोड चौक, रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंचेंगी, जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नगर निगम कमिश्नर विश्वजीत ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु 6 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से 12 सितम्बर को प्रातः 6 बजे तक के लिए चक्रानुसार जोनवार सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं, समयपालों तथा श्रमिकों की ड्यूटी लगाई है। इस संबंध में निगम कमिश्नर ने लिखित आदेश जाारी किया है।
विसर्जन झांकी के दौरान लाखे नगर चौक से महादेवघाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। निगम कमिश्नर विश्वजीत ने गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में गणेश विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्रियों को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखा जाये। मूर्तियों का विसर्जन नदी में किसी भी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाये। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रहे।
निगम कमिश्नर ने गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी के तट पर सम्पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था करने निगम अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। इस समिति के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 को बनाया गया है। समिति में प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर मो.नं. 9425502640, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश नायडू मो. नं. 9644000770, प्रभारी नगर निवेशक आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव मो.नं. 8253087778, उपायुक्त स्वास्थ्य श्रीमती प्रीति सिंह मो. नं. 8319517473 को सम्मिलित किया गया है। यह प्रशासनिक समिति श्री गणेश विसर्जन हेतु केन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी। इस समिति को आवश्यक सहयोग देने जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 को निर्देशित किया गया है।
निगम कमिश्नर ने विसर्जन कुण्ड स्थल पर केन, मंच की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, टार्च, मोटर बोट, गोताखोर, मजबूत एवं अच्छे किस्म का रस्सा, लांग बूट, रेन कोट, बड़े साइज के छाते की व्यवस्था जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल को करने निर्देशित किया है। लाखे नगर चौक में सर्च लाईट, पंडाल, मंच, माईक, कंट्रोल रूम की व्यवस्था जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक मो. नं. 9406050199 करेंगे। लाखे नगर चौक पर प्राथमिक उपचार व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्टाफ के साथ चिकित्सा शिविर, मेडिकल कैम्प, विसर्जन स्थल पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दल सहित एम्बुलेंस चिकित्सक टीम, आवश्यक दवाईयों के साथ उपलब्ध करवाने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करने हेतु उपायुक्त (स्वास्थ्य) श्रीमती प्रीति सिंह मो. नं. 8319517473 समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि वे 6 सितम्बर अनंत चतुर्दशी पर्व से ट्रेक्टर ट्रालियां एवं 709 वाहन सहायक अभियंता नगर निवेश नितीश झा मो. नं. 9827974578 को उपलब्ध कराएं। सहायक अभियंता नगर निवेश इन वाहनों को तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब एवं लाखे नगर चौक में विसर्जन कार्य हेतु रखवायेंगे। वाहन चालक एवं ईंधन की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाये। तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब एवं नगर के अन्य तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो, निगम कमिश्नर ने यह व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। निगम कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि नगर के तालाबों के किनारे छोटी मूर्तियो के विसर्जन हेतु अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जाये।
विसर्जन रूट से महादेव घाट विसर्जन कुंड स्थल तक तथा रिंगरोड में प्रकाश की व्यवस्था प्रभारी कार्यपालन अभियंता विद्युत आशीष शुक्ला मो. नं. 9301953265 एवं सहायक अभियंता विद्युत संदीप शर्मा मो. नं. 9301953235 द्वारा की जायेगी। विसर्जन कुंड स्थल पर विद्युत अवरोध से बचने जनरेटर की व्यवस्था करवाने के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर निरंतर विद्युत प्रवाह बनाये रखना पूर्व निश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 को संस्कृत कालेज के प्राचार्य से सम्पर्क कर विसर्जन स्थल महादेव घाट में श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा के लिए गणेश की प्रतिमाओं के ससम्मान पूजन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था देने संस्कृत कालेज से 10 पंडितों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
गणेश विसर्जन के सम्पूर्ण रूट पर स्थित समस्त जर्जर भवनों का सर्वे करने तथा मकान मालिक को नोटिस देने हेतु प्रभारी नगर निवेशक आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294 को निर्देशित किया गया है। वे रूट के समस्त जर्जर भवनों को तत्काल सूचीबद्ध करते हुए संबंधित मकान मालिकों को भवन दुरूस्त करने हेतु नोटिस देंगे। गणेश विसर्जन के सम्पूर्ण रूट में समस्त मार्गों व लिंक मार्गो की मरम्मत, पेचवर्क, गड्ढों, निर्माण सामग्रियों को हटाने का कार्य एवं पूर्व रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करवाने संबंधित जोन के जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये हैं।
कार्यपालन अभियंता जल नरसिंग फरेन्द्र मो. नं. 7587067839 को श्री गणेश विसर्जन रूट एवं विसर्जन कुंड स्थल पर पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उपायुक्त स्वास्थ्य, समस्त जोन कमिश्नर, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी सम्पूर्ण शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करवाने के निर्देश दिये गए हैं, ताकि यातायात बाधित न हो।