खेमूलाल निषाद चुने गए छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष… आंदोलन की भूमिका तैयार…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से खेमूलाल निषाद प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

बैठक में रायपुर समेत दूर-अंचल क्षेत्रों बस्तर, सरगुजा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अम्बिकापुर, जशपुर, सूरजपुर बलरामपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, धमतरी, महासमुंद, डोंगरगढ़, आदि जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से खेमूलाल निषाद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  संजय एडे शक्लि वेल सौरभ यादव, प्रदेश महासचिव शरदराम पोया, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र ध्रुव अजय मेश्राम श्रीमती मुमताज खान, प्रदेश संयुक्त सचिव राहुल मेढ़े, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु यदु, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव व तामेश साहू, प्रदेश सह सचिव नरेन्द्र साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष हीरालाल चौहान, दुर्ग संभाग अध्यक्ष राहुल मेढ़े, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष कौशलेन्द्र राणा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष शैलेष उपगड़े, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश कश्यप, संजय लहरे, रूस्तम, संगठन मंत्री सुंदर नेताम चंद्रप्रकाश साहू मनोज कोसरे संदीप पोया सचिन दीपक चंद्रशेखर साहू एवं विधिक सलाहकार अजीत कसार चुने गए।

महासंघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के समक्ष नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकाय से सीधे न्यूनतम 21000 वेतन भुगतान हो तथा निरंतर 10-15 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण/नियमितिकरण किया जाए जैसी मांगें रखी जाएंगी। अपनी मांगों से शासन-प्रशासन को अवगत कराने हड़ताल की योजना बनाई गई है। मांगें पूरी नही होने की स्थिति में अति आवश्यक सेवाएं प्रभावित होंगी जिसमें प्रमुखतः पानी, बिजली, सफाई आदि लोक  सेवाएं शामिल रहेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *