नगर निगम में इंजीनियरों की नवीन पदस्थापना

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास को जोन 8 से मुख्यालय, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला को मुख्यालय विद्युत विभाग कार्य से जोन 10, प्रभारी कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा को जोन 10 से जोन 8, सहायक अभियंता संदीप शर्मा को प्रभारी कार्यपालन अभियंता मुख्यालय विद्युत विभाग, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर को मुख्यालय से जोन 8, सहायक अभियंता फरहाज फारूखी को जोन 8 से मुख्यालय, उप अभियंता सत्यप्रकाश सिंह को जोन 2 से जोन 3, उपअभियंता श्रीमती मनीषा निराला को जोन 8 से मुख्यालय, उपअभियंता रमेश पटेल को मुख्यालय से जोन 8. उपअभियंता रवि प्रभात साहू को जोन 10 से मुख्यालय, मान चित्रकार मनोज साहू को मुख्यालय से जोन 10 में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। निगम कमिश्नर ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *