रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पी. जगन्नाथ राव नायडू की 37 वीं पुण्य तिथि पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा शहीद स्मारक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. नायडू रायपुर नगर निगम स्कूल के रिटायर्ड हेड मास्टर थे। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पी आर अहीर , प्रोफेसर किशोर कुमार अग्रवाल, बबीता नत्थानी, प्रदीप नारायण तिवारी, बसंत कश्यप, चंद्रकांत पांडे, अजय कुमार जैन, रमा जोशी, अनिरुद्ध दुबे, पंडित प्रहलाद मिश्रा, पी. शंकर नायडू , पी संतोष नायडू, वी आर नायडू, शशि पांडे, अजय सोनी आदि उपस्थित थे। सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. नायडू के जीवन पर प्रकाश डाला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शहीद स्मारक में सेनानी जगन्नाथ राव नायडू की पुण्य तिथि मनी
