नगर निगम मुख्यालय में सभापति व कमिश्नर ने किया सफाई श्रमदान एवं दूरदर्शन से साक्षात्कार

मिसाल न्यूज़

रायपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा–2025’ अभियान अंतर्गत ‘स्वच्छोत्सव 2025’ में नगर निगम मुख्यालय गाँधी सदन में आज रायपुर दूरदर्शन केन्द्र के साथ मिलकर सफाई श्रमदान का आयोजन किया गया। सभापति सूर्यकांत राठौड़ और दूरदर्शन के उप महानिदेशक संजय कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में निगम कमिश्नर विश्वदीप उपस्थित  थे।

इस अवसर पर दूरदर्शन छत्तीसगढ़ ने सभापति एवं निगम कमिश्नर का साक्षात्कार कर निगम के स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों, कार्यों और पहल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन रायपुर के नोडल अधिकारी से भी इस संबंध में संक्षिप्त वार्तालाप किया। कार्यक्रम में नगर निगम अपर कमिश्नर विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, कार्यपालन अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन रायपुर के नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता योगेश कडु, दूरदर्शन के हेड ऑफ प्रोग्राम नीलम सोना और उपनिदेशक आर.एस. टाइगर, विषय विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा, धीरेन्द्र दुबे, पीआईयू सूरज चंद्राकर, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *