मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने आज निगम मुख्यालय में समय सीमा टीएल बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की। संबंधित निगम अधिकारियों को प्रगति को लेकर ज़रूरी निर्देश दिये। सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियताओं को अपने-अपने जोन में 22 खेल मैदान, तालाब, उद्यान की योजनाएं शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिये। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से रायपुर नगर निगम मुख्यालय एवं सभी 10 जोनो में ई ऑफिस योजना के तहत कार्य प्रारंभ करने कहा। पिछले दिनों जिस जोन से अच्छे रिजल्ट आए उसे निगम कमिश्नर ने सराहा।

निगम कमिश्नर ने अपर कमिश्नर व्दय यू.एस. अग्रवाल व विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यू.के. घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंतागण राजेश राठौर, पी. राजेश नायडू, संजय बागड़े, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कहा कि प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करवाएं। कार्यादेश हो चुके अप्रारंभ विकास कार्यों को 30 सितम्बर तक प्रारंभ करवाएं। निगम कमिश्नर ने जोनवार राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा की एवं दिये गये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्वित करने के निर्देश जोन कमिश्नरों एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को दिये। सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियताओं को रैन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम नहीं लगाने वाले घरों तथा सस्थाओं के भवन स्वामियों द्वारा भवन अनुज्ञा स्वीकृति लेते समय जमा एफडीआर राशि को नियमानुसार राजसात करने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिये। निगम कमिश्नर ने जोन 9 द्वारा 1 करोड़ से अधिक के एफडीआर की जमा राशि को राजसात करने की कार्यवाही को सराहा। साथ ही जोन 7 तथा 8 द्वारा राजसात करने की गई कार्यवाही की प्रसंशा की।
निगम कमिश्नर ने सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निगम मुख्यालय विद्युत शाखा द्वारा दिये गये स्ट्रीट लाईट फिटिंग को शीघ्र जोन स्तर पर वार्ड पार्षदों से समन्वय कर लगवाने के निर्देश दिए, ताकि दीपावली पर्व पर शहर में स्ट्रीट लाईट व्यवस्था दुरूस्त रहे। मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों से और निदान 1100 एवं अन्य शासकीय प्रणालियों से प्राप्त जन शिकायतों का शत प्रतिशत संख्या में समय सीमा में प्राथमिकता से निदान जनहित में सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं को दिये। 15 वें वित्त आयोग मद राशि के अतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर प्रगतिरत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। नगर निगम जोन 1 द्वारा विगत दिनों भनपुरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सील बंद की कार्यवाही की सराहना की। सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने जोन में शासन द्वारा पूर्व से ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमानुसार कड़ाई बरतने के निर्देश दिये।

