महापौर, सभापति एवं विधायक ने किया शदाणी दरबार के समीप मार्ग विभाजक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर एवं विधायक मोतीलाल साहू ने आज शदाणी दरबार के समीप मार्ग विभाजक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए नगर निगम सामान्य निधि से 35 लाख स्वीकृत हुए हैं। शदाणी दरबार के सामने मुख्य मार्ग मार्ग विभाजक में पौधारोपण किया जाकर रंग रोगन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निगम जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे को तत्काल कार्य प्रारंभ करने तथा सतत् मॉनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम जोन 10 के अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पार्षद विनय पंकज निर्मलकर सहित जोन 10 के अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *