रायपुर कलेक्टर ने 7 बारों का लायसेंस कुछ दिनों के लिए किया निलंबित

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज राजधानी रायपुर के 7 बार (क्लब/पब) का लायसेंस 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक के लिए निलंबित कर दिया। इन सातों ने अनुज्ञप्ति शर्तों का उल्लंघन किया था। कानून व्यवस्था प्रभावित होने के कारण पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

इन बारों के लायसेंस निलंबित हुए हैं- एफएल-2 (ए) रेस्टोरेट बार हाईपर क्लब, सिमंस बार, एफएल-4 (ए) व्यावसायिक क्लब, जुनेजा वेंचर्स (मोका) तथा एफएल-3 (ए) शॉपिंग मॉल एवं रेस्टोरेंट बार रॉयल रीट्रिट (आईपी क्लब), एफएल-3 होटल बार शीतल इंटरनेशनल (जूक क्लब), होटल बार मिलानो फुड कंपनी (ओटीआर) और होटल बार सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *