मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तथा रायपुर नगर निगम के अपर कमिश्नर यू. एस. अग्रवाल विगत 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो गए। आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में वहां के अधिकारियों एवं कर्मचरियों ने यू. एस. अग्रवाल की अमिट छाप छोड़ने वाली सेवाओं को याद करते हुए उनका सम्मान किया और भावभीनी बिदाई दी। अग्रवाल को बुके देकर सम्मानित करने वालों में नगर निगम के मुख्य अभियंता तथा स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक यू. के. धलेन्द्र, रायपुर डिप्टी कलेक्टर व स्मार्ट सिटी लिमिटेड महाप्रबंधक सुश्री ऋचा चंद्राकर, नगर निगम मोटर कर्मशाला ई ई प्रदीप यादव, जोन 9 ई ई अंशुल शर्मा (सीनियर), नगर निगम जोन 8 ई ई स्मार्ट सिटी प्रबंधक अतुल चोपड़ा,जोन 1 सहायक अभियंता शरद देशमुख, स्मार्ट सिटी सहायक प्रबंधक उप अभियंता योगेन्द्र साहू एवं स्मार्ट सिटी सहायक प्रबंधक शुभम तिवारी शामिल थे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अग्रवाल के दीर्घायु, स्वस्थ, सुखमय जीवन की कामना की।

