आदर्श नगर में आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड अंतर्गत आदर्श नगर में आज आकांक्षीय शौचालय निर्माण कार्य का आज विधायक व्दय सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, नगरप निगम सभापति सूर्यकांत राठौर एवं निगम जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी ने भूमि पूजन किया।

आकांक्षीय शौचालय की अनुमानित  निर्माण लागत 28 लाख 20 हजार रू. है। विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे को आकांक्षीय शौचालय का निर्माण तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से सतत् मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *