सरयूपारीण ब्राह्मण सभा का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 दिसंबर को

मिसाल न्यूज़

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28 दिसबंर को तुलसी भवन संजय नगर में किया  जा रहा है।

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर को लेकर समाज की विशेष बैठक हुई। बैठक में जानकारी प्रदान की गई कि शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। नेत्र चिकित्सा हेतु छत्तीसगढ़ अंचल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद सक्सेना, दंत रोग चिकित्सा हेतु डॉक्टर आभास शुक्ला, ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर तिवारी, फिजियोथैरेपी हेतु डॉ विकास द्विवेदी, होम्योपैथिक चिकित्सा हेतु डॉ इत्यसा मिश्रा, आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु डॉ. संजय शुक्ला अधीक्षक आर्युवेदिक चिकित्सालय,स्त्री रोग विशेषज्ञ हेतु डॉ. इशिता मिश्रा, पैथोलॉजिस्ट के लिए डॉक्टर अजीत तिवारी समेत हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।  स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः निशुल्क होगा। इसमें नेत्रों का परीक्षण कर चश्मा वितरण एवं आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी निशुल्क होगा। पैथोलॉजी जांच भी निशुल्क होगी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा भवन के प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया जाएगा। शिविर में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक व्दय सुनील सोनी व पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास तथा नगर निगम जोन अध्यक्ष बद्री गुप्ता विशेष अतिथि होंगे।

सरयूपारीण सभा की विशेष बैठक में राममूरत तिवारी, आर एल द्विवेदी, मित्रेश दुबे, राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, वी के मिश्रा, उमाकान्त तिवारी, के एन तिवारी, संगमलाल त्रिपाठी, रामहृदय तिवारी, बैजनाथ मिश्रा, संजय मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, भागवत तिवारी, शिवम त्रिपाठी एवं अंकुश शुक्ला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *