मिसाल न्यूज़
रायपुर। वीर सावरकर नगर वार्ड अंतर्गत ऐसे 18 बड़े बकायादार नगर निगम के निशाने पर आए जिन्हें लगातार डिमांड बिल एवं डिमांड नोटिस दिया जाता रहा था लेकिन वे बकाया राशि पटाने का नाम नहीं ले रहे थे। अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी इन 18 बकायादारों के कानों पर जूं नहीं रेंगी थी। कड़ाई बरतते हुए नगर निगम के जोन 8 के राजस्व विभाग इन सभी बकायादारों के 18 व्यवसायिक परिसरों पर आज ताला जड़कर सीलबंद करने की कार्यवाही की। इन बकायादारों से 1 करोड़ 6 लाख 97 हजार 658 रुपये वसुले जाने हैं।
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर आज बड़ी कार्यवाही हुई। जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि वीर सावरकर नगर वार्ड अंतर्गत 5 लाख 19 हजार 952 रू. के बकायेदार प्रीतम सिंग, 2 लाख 21 हजार 812 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार तथा विनोद कुमार नवानी, 40 लाख 44 हजार 208 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग व सुरजीत कौर, 1 लाख 80 हजार 736 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, 1 लाख 31 हजार 503 रू. के बकायेदार ओमप्रकाश तिवारी, 1 लाख 15 हजार 403 रू. के बकायेदार सुरेन्द्र सिंग व गुरविंदर सिंग, 2 लाख 60 हजार 641 रू. की बकायादार नीलम मिश्रा, 2 लाख 16 हजार 759 रू. के बकायेदार राजेश चंद्राकर, 1 लाख 12 हजार 090 रू. की बकायेदार लीलावती देवी सिंग, 1 लाख 38 हजार 726 रू. के बकायेदार आदिल खान, 4 लाख 83 हजार 68 रू. के बकायेदार राम बाबू शर्मा, 4 लाख 88 हजार 31 रू. के बकायेदार सुरेश थैंकर, 19 लाख 36 हजार 919 रू. के बकायेदार समीर चंद्राकर, 21 लाख 638 रू. के बकायेदार आशुतोष चंद्राकर, 1 लाख 32 हजार 132 रू. के बकायेदार अमरिका भारद्वाज, 14 लाख 81 हजार 746 रू. के बकायेदार सुकदेव सिंग, 10 लाख 20 हजार 705 रू. के बकायेदार देवीलाल शर्मा, 7 लाख 12 हजार 589 रू. के बकायेदार गुरमीत सिंह शिरे के व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। इन बडे 18 बकायेदारो पर नगर निगम रायपुर जोन 8 राजस्व विभाग का 1 करोड़ 6 लाख 97 हजार 658 रू. बकाया शेष है।
सीलबंदी कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक नन्द कुमार वैष्णव, रामकुमार औसर एवं नरेन्द्र ठाकुर मौजूद थे।

