महापौर ने ली जोन अध्यक्षों की समीक्षा बैठक… फिर सामने आई रामकी कंपनी की शिकायत…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज निगम मुख्यालय में जोन अध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान महापौर ने जोन अध्यक्षों से कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु आप लोग निरंतर जोन स्तर पर समीक्षा करें। पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से बात हुई। सभी जोन अध्यक्षों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र में रामकी कंपनी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां कम संख्या में उपलब्ध कराने की शिकायत की।

बैठक में जोन अध्यक्षों ने जोन स्तर पर कचरा संग्रहण गाड़ियों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग रखी। महापौर ने कंपनी प्रबंधन को गाड़ियों की समस्या सुनिश्चित करने एवं सही कचरा संग्रहण कार्य करवाने सुनिश्चित करने कहा। कहीं-कहीं पर पानी की जो समस्या है उसका भी जिक्र बैठक में हुआ। बैठक में जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *