नगर निगम ने बड़ी मछली पर फेंका जाल… राजकुमार कॉलेज से 1 करोड़ 64 लाख से अधिक की वसूली…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम ने लंबे समय बाद आज बड़ी मछली पर हाथ डाला। राजकुमार कॉलेज से वर्ष 2012-13 से लेकर वर्ष 2025-26 तक का कुल बकाया सम्पत्ति कर 1 करोड़ 64 लाख 77 हजार 568 रूपये की वसूली की कार्यवाही की।

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेश तथा निगम डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू के निर्देश पर निगम जोन 5 के कमिश्नर खीरसागर नायक ने अपनी टीम को सक्रिय किया। जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव की उपस्थिति में 1 करोड़ 64 लाख से ऊपर का यह चेक वसूला गया। चेक वसूली की इस कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक राजेश मुले, मनीष भोई, सहायक राजस्व निरीक्षक विपिन सोनी, रत्नदीप करवाड़े, जी आई एस के सूर्या यादव तथा मनीष खूंटे की अहम् भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *