मिसाल न्यूज़
रायपुर। ऑक्सीजोन निर्माण के नाम पर 8 वर्ष पूर्व पंडरी मार्ग पर खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए प्रभावित 69 दुकानदारों का शंकर नगर में क्रिस्टल आर्केड के सामने शीघ्र व्यवस्थापन दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने इसे लेकर संकल्प पारित किया है। जिसका स्वागत करते हुए प्रभावित दुकानदारों ने आज नगर निगम मुख्यालय भवन पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर से मिलने वालों में प्रभावित दुकानदार उमेश नामदेव एवं परेश चौहान सहित पूर्व पार्षद दिलीप किरण सारथी एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे शामिल थे।

