‘मया दे दे मयारू- 2’ का ओपन मीट अप एवं ऑडियो विमोचन 14 जनवरी को राजधानी के शहनाई गॉर्डन में… रील्स पर दिया जाएगा पुरस्कार…

मिसाल न्यूज़

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का ओपन मीट अप एवं ऑडियो विमोचन 14 जनवरी को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शहनाई गॉर्डन डी.डी. नगर में होने जा रहा है। इस अवसर पर हीरो मन कुरैशी एवं लक्षित झांझी तथा हीरोइन दीक्षा जायसवाल व इशिका यादव समेत फ़िल्म की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

‘मया दे दे मयारू-2’ के निर्माता अलक राय ने बताया कि फ़िल्म का निर्माण अमन मूव्हीज मार्क के बैनर तले हुआ है। इसके अलावा हमारे प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म ‘आटा चक्की’ भी प्रदर्शन के लिए तैयार है। ‘आटा चक्की’ 13 फरवरी तथा ‘मया दे दे मयारू-2’ दस अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘मया दे दे मयारू-2’ को प्रेम चंद्राकर व भूपेन्द्र साहू तथा ‘आटा चक्की’ को मंजूल ठाकुर ने निर्देशित किया है।

रील्स कॉम्पीटिशन भी, 14 मई

को दिया जाएगा पुरस्कार

‘मया दे दे मयारू-2’ एवं ‘आटा चक्की’ इन दोनों ही फ़िल्मों के गानों पर रील्स बनाने का कॉम्पीटिशन भी रखा गया है। जिसके गाने पर सबसे अधिक व्यूज़ होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार प्रथम, व्दितीय व तृतीय 3 श्रेणियों में दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण 14 मई को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *