मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने आज निगम राजस्व विभाग एवं नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली। निगम मुख्यालय में हुई कार्य समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह एसआईआर का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता वाला है उसी तरह राजस्व वसूली का कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता का है। एसआईआर के प्रशासनिक कार्य दायित्व का निर्वहन करने के साथ नगर निगम के लिए अधिकाधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करना सभी जोन कमिश्नर एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें। निगम कमिश्नर ने कहा कि दिये गए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली कार्य में अधिकारी व कर्मचारीगण कोई कसर बाकी न रखें। राजस्व वसूली में कोताही कदापि सहन नहीं की जायेगी। सारे जोन कमिश्नर एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी बड़े बकायादारों और सोसायटियों से नियमानुसार सख्ती के साथ कार्यवाही कर उनसे बकाया राजस्व वसूली की कार्यवाही करें। निगम कमिश्नर ने नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को सी एण्ड डी वेस्ट ग्रीन नेट, सड़क बाधा व अन्य कार्यों में प्रभावी तरीके से ई चालान कार्यवाही तेज गति से करने के आवश्यक निर्देश दिये।
निगम कमिश्नर द्वारा की गई कार्य समीक्षा के दौरान अपर कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती कृष्णा खटीक, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक अभियंतागण, सहायक राजस्व अधिकारीगण उपस्थित थे।

