मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम व छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल की टीम ने आज बूढ़ापारा व सत्ती बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर 165 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त किया।
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 तथा छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल की टीम आज बूढ़ापारा व सत्ती बाजार पहुंची। बूढ़ापारा स्थित मोती पतंग भंडार से 110 नग तथा सत्ती बाजार स्थित संजय पतंग भंडार से 55 नग चाइनीज मांझा जप्त किया। छापा मारने गई टीम में नगर निगम उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू, कार्यपालन अभियंता (नगर निवेश) आशुतोष सिंह, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू एवं उप अभियंता (नगर निवेश) हिमांशु चंद्राकर शामिल थे।

