रायपुर। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाटागांव स्थित बस स्टैंड ,अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल बैरन बाजार एवं ब्राह्मण पारा सहित अनेक स्थानों पर झंडारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रमों में दुबे ने कहा कि 77 वें गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं। अन्य देशों से कई गुना बेहतर हमारा संविधान है।
राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में दुबे ने कहा कि इसी संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है। बहुत कम देश में यह देखने को मिलता है। यही हमारी ताकत है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य एवं केंद्र की सरकारों में टकराहट देखने को मिल रही है। खासकर जहां भाजपा सरकार नहीं है उन राज्यों में राज्यपालों के माध्यम से प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते टकराव होना चिंता का विषय है। इससे चुनी हुई सरकार के साथ-साथ जनता का भी नुकसान होता है। विकास कार्यों की गति पर दुष्प्रभाव पड़ता है। केंद्र को चाहिए की जनता ने जिन्हें चुना है उन्हें संवैधानिक अधिकार मिले।

