मिसाल न्यूज़
रायपुर। बरसों से टैक्स नहीं पटा रहे 20 बकायादारों के व्यावसायिक परिसर पर आज नगर निगम ने ताला जड़ दिया। इनसे क़रीब 30 लाख 48 हजार वसुलना है।
नगर निगम के जोन 8 में आने वाले वीर सावरकर वार्ड के 20 बकायादार बरसों से टैक्स पटाने का नाम नहीं ले रहे थे। जोन 8 से इनके पास नोटिस पर नोटिस जाती रही जिसकी इन्होंने परवाह नहीं की। कड़ाई बरतते हुए जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं उनकी टीम ने आज इन 20 व्यावसायिक परिसरों को सील करने की कार्यवाही की। जोन 8 के कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल, राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, राम कुमार औसर एवं चंदन रगड़े इस अभियान का हिस्सा बने।
बकायादारों का विवरण
5 लाख 26 हजार 273 रूपये बकाया प्रीतम सिंग जीत सिंग, 2 लाख 24 हजार 509 रू. बकाया अशोक कुमार विजय कुमार विनोद कुमार नवानी, 4 लाख 49 हजार 614 रू. बकाया हरवंश सिंग महेन्द्र सिंग सुरजीत कौर वगैरह, 1 लाख 82 हजार 710 रू. बकाया राहुल धारीवाल, 1 लाख 40 हजार 257 रु. बकाया आदिल खान, 4 लाख 38 हजार 529 रू. बकायाा प्रमोद अग्रवाल , 1 लाख 33 हजार 53 रू. बकाया ओमप्रकाश तिवारी, 1 लाख 16 हजार 741 रू. बकाया सुरेन्दर सिंग गुरविंदर सिंग, 2 लाख 19 हजार 394 रू. बकाया राजेश चंद्राकर, 85 हजार 5 रूपये बकाया लीलावती देवी सिंग, 56 हजार 630 रू. बकाया अमरजीत सिंग, 2 लाख 15 हजार 89 रू बकाया नीलम मिश्रा, 94 हजार 275 रू बकाया संजय कुमार सुमन, 1 लाख 989 रू. बकाया रणजीत सिंग वालिया, 67 हजार 591 रू बकाया गुरजीत सिंग नोत्रा, 40 हजार 90 रू बकाया बलविन्दर सिंग नोत्रा, 52 हजार 41 रू बकाया अमरीक सिंग मथारू, 76 हजार 912 रू. बकाया मनोज चंद, 1 लाख 49 हजार 826 रू बकाया मनोज चंद, 85 हजार 187 रू बकाया राजेन्द्र चंद तथा 45 हाजर 628 रू बकाया राजेन्द्र चंद

