मिसाल न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म “दु दूनी नालगु” 12 फरवरी से शूट पर जा रही है। राजधानी रायपुर समेत सकरी (सड्ढू) एवं सिमगा की खूबसूरत लोकेशनों पर यह फ़िल्म शूट की जाएगी।
“दु दूनी नालगु” के निर्माता अभिनव गायकवाड़ एवं निर्देशक श्रीमंत बारीक ने आज रायपुर प्रेस क्लब में मीडिया से जानकारी शेयर की कि फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। प्रमुख स्टार कास्ट में लक्षित झांझी, संदीप त्रिपाठी, अंजलि, तनु प्रधान, ऋचा पाठक, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह एवं राजू त्रिपाठी हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देगी। अन्य प्रमुख कलाकार योगेश अग्रवाल, दिनेश साहू एवं रवि शर्मा हैं। कहानी राजू त्रिपाठी की है। गीत राजेश नायक ने लिखे हैं जिन्हें गाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा एवं कंचन जोशी ने।

