मरीन ड्राइव में सुबह-शाम वॉक करने वालों को राहत, बाकी 10 फरवरी से पार्किंग शुल्क देने तैयार रहें

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर निगम डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू, निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू तथा पार्षद प्रदीप वर्मा ने आज मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) के प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया। मरीन ड्राइव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिकों को पूर्ण राहत दी गई है और उनसे किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उन्हें छोड़कर शेष समस्त दोपहिया व चार पहिया वाहनों को चिन्हांकित कर पार्किंग शुल्क 10 फरवरी से लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *